LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Hindu Girlfriend: हिन्दू युवती का सात दिन का निकाह, फिर घर वापसी! कोर्ट के आदेश पर मायके लौटी मंशा, महावीर मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

Hindu Girlfriend:हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक नियाजुल से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता महज सात दिन में ही टूट गया।...

Munger Seven Day Nikah Ends Woman Returns Home
सात दिन का निकाह, फिर घर वापसी! - फोटो : X

Hindu Girlfriend: बिहार  से सामने आया यह मामला सिर्फ एक शादी या घर वापसी की कहानी नहीं, बल्कि धर्म, कानून और सामाजिक दबाव के त्रिकोण में फंसी एक युवती की दास्तान है। मुंगेर की रहने वाली मंशा ने मुस्लिम युवक नियाजुल से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता महज सात दिन में ही टूट गया। शादी के एक सप्ताह बाद ही मंशा अपने मायके लौट आई और मामला सीधे कोर्ट-कचहरी और थाने तक पहुंच गया।

पूरा प्रकरण 30 दिसंबर से शुरू हुआ, जब मंशा घर से निकलकर नियाजुल के साथ दिल्ली चली गई। दोनों ने दिल्ली के तीस हजारी इलाके स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में विवाह किया। इसके बाद मंशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी मर्जी से गई है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। साथ ही उसने पुलिस और प्रशासन से अपील की थी कि उसे और लड़के के परिवार को परेशान न किया जाए।

लेकिन इधर, बेटी के अचानक घर से गायब होने पर मंशा के पिता ने सफियाबाद थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब छह दिन बाद मंशा लड़के के परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर उसे मुंगेर न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया।

कोर्ट के सामने मंशा ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है। कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मंशा को माता-पिता के हवाले कर दिया।

NSIT
Nsmch

कोर्ट से लौटते ही मामला नया मोड़ ले गया। मंशा के माता-पिता उसे सीधे मुंगेर के बड़ा महावीर मंदिर लेकर पहुंचे, जहां उसका विधिवत शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। मंदिर के पुजारी घनश्याम दास ने शंख जल, गंगाजल और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान हनुमान पाठ, सुंदरकांड का पाठ हुआ और प्रसाद चढ़ाया गया। शुद्धिकरण के वक्त विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के सदस्य भी मौजूद रहे।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंशा अपनी मां के साथ घर लौट गई। बेटी के वापस आने पर मां की आंखें भर आईं। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटी की गलती को माफ कर दिया जाए और उसे किसी तरह की प्रताड़ना न दी जाए। मां ने कहा कि बेटी हमारे साथ है, यही सबसे बड़ी राहत है।