LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News: ब्रह्मोस रूपी कांवर देख कांवरिया पथ गूंजा "जय हिंद" के नारों से!बाबा की नगरी में देशभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

Bihar News: सावन की पवित्रता, आस्था की पराकाष्ठा और देशभक्ति का जुनून जब एक साथ किसी कांवर में समाहित हो जाए, तो वो कांवर सिर्फ जल नहीं चढ़ाता, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक संदेश बन जाता है।

 Brahamos
ब्रह्मोस कांवर- फोटो : reporter

Bihar News: सावन की पवित्रता, आस्था की पराकाष्ठा और देशभक्ति का जुनून जब एक साथ किसी कांवर में समाहित हो जाए, तो वो कांवर सिर्फ जल नहीं चढ़ाता, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक संदेश बन जाता है। कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर, जहाँ कांवरियों की भीड़ के बीच एक कांवरिया अपने अलग ही रंग में नजर आया।

झारखंड के जमशेदपुर से आए पंकज कुमार मिश्रा ने जिस कांवर को लेकर बाबा बैधनाथ धाम की ओर प्रस्थान किया है, वो सामान्य कांवर नहीं, बल्कि भारतीय सैन्य ताक़त और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। पंकज मिश्र ने सावन की इस पावन यात्रा में ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ के प्रतिरूप को कांवर का रूप दिया है—वही ब्रह्मोस जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की रूह को कंपा दिया था और भारत की सैन्य ताकत का लोहा पूरी दुनिया को मनवाया।

51 लोगों के जत्थे के साथ चल रहे पंकज मिश्रा बताते हैं कि वे 1992 से लगातार कांवर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी श्रद्धा को देशभक्ति से जोड़ा है। इस अनूठे कांवर को बनाने में उन्हें करीब एक महीना लगा। उन्होंने इसे भारतीय सेना को समर्पित करते हुए बाबा से देश की सुरक्षा, समृद्धि और शक्ति की कामना की है।

ब्रह्मोस मिसाइल के मॉडलनुमा कांवर को कांधे पर उठाकर जब पंकज मिश्रा “भारत माता की जय” और “हर हर महादेव” के नारे लगाते हुए कांवरिया पथ पर बढ़ते हैं, तो सिर्फ भोलेनाथ नहीं, पूरा भारत उनका अभिवादन करता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान