LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: मुंगेर में जमीन अतिक्रमण को लेकर मस्जिद कमिटी के सचिव के साथ मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार के मुंगेर में जमीन अतिक्रमण को लेकर मस्जिद कमिटी के सचिव के साथ मारपीट की गई है। वहीं पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने पत्नी के साथ भी मारपीट की।

जमीन अतिक्रमण
जमीन अतिक्रमण को लेकर विवाद - फोटो : social media

Bihar News: मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र के हाजिसुभान मोहल्ले में मस्जिद की अतिक्रमित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार देर शाम जमकर विवाद और मारपीट हुई। इस घटना में मस्जिद कमिटी के सचिव तारिक मेराज सुब्हानी और उनकी पत्नी नुसरत हेजाब सुब्हानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में कराया गया है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सचिव और उनकी पत्नी के साथ मारपीट 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब तारिक मेराज सुब्हानी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ स्कूटी पर बाजार जा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही बुलंद अख्तर सुब्हानी और हारिश सुब्हानी ने पहले से घात लगाकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब तारिक की पत्नी उन्हें बचाने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बेरहमी से पीट दिया।

जमीन अतिक्रमण को लेकर विवाद

घटना के संबंध में तारिक मेराज सुब्हानी ने बताया कि बुलंद अख्तर सुब्हानी ने वर्षों से मस्जिद की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। मस्जिद कमिटी और ग्रामीणों द्वारा कई बार जमीन खाली करने का अनुरोध किया गया लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कई बार आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जांच में जुटी पुलिस 

तारिक का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और अब वे हिंसा पर उतर आए हैं। हमने कई बार प्रशासन से जमीन खाली कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज हालत ये है कि मुझे और मेरी पत्नी को सरेआम पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज की  रिपोर्ट