LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

एसबीआई के सहायक प्रबंधक रहस्यमय ढंग से लापता, खगड़िया स्टेशन पर लावारिस मिली बुलेट

SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद सनसनी फैल गई है। 20 जनवरी को लोन रिकवरी के लिए निकले प्रबंधक की बुलेट मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिलने से परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

एसबीआई के सहायक प्रबंधक रहस्यमय ढंग से लापता, खगड़िया स्टेशन

Munger : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुंगेर मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। लोन रिकवरी के लिए निकले प्रबंधक की बाइक खगड़िया स्टेशन से बरामद होने के बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई है।

लोन रिकवरी के लिए निकले थे बैंक से बाहर

एसबीआई मुंगेर मुख्य शाखा में कार्यरत सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार 20 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:25 बजे बैंक से लोन रिकवरी के काम के लिए निकले थे। वे अपनी सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (BR-31 AB-7858) से रवाना हुए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिली मोटरसाइकिल

नवल किशोर के लापता होने के बाद जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो उनकी मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली। उनके पिता रामा राय ने बाइक की पहचान की है। स्टेशन पर बाइक मिलने से यह मामला अब बैंक के काम से अलग किसी अन्य दिशा की ओर इशारा कर रहा है।

मोबाइल बंद, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

परिजनों और बैंक सहकर्मियों ने नवल किशोर के मोबाइल नंबर (8872531825) पर बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा है। उनके ससुर लाल प्रसाद राय और बहनोई मिथिलेश कुमार का कहना है कि नवल बेहद अनुशासित व्यक्ति हैं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनके अचानक गायब होने से परिवार डरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

इस मामले को लेकर एसबीआई मुंगेर के मुख्य प्रबंधक ने कोतवाली थाना, मुंगेर में आधिकारिक तौर पर आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।

जनता से मदद की अपील

लापता बैंक अधिकारी के परिजनों ने आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को नवल किशोर कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें या मोबाइल नंबर 7829629628 पर संपर्क करें।

Report - md. imtiyaz khan