LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सम्राट चौधरी ने किया बिहार केसरी की प्रतिमा का अनावरण, मुंगेर को दीं करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

Bihar News : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया. वहीँ मुंगेर को करोड़ों रूपये के विकास योजनाओं की सौगात दी है...पढ़िए आगे

Bihar News : सम्राट चौधरी ने किया बिहार केसरी की प्रतिमा का
प्रतिमा का अनावरण - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर जिले के तारापुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने रामपुर नहर के पास बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही उन्होने संग्रामपुर की खैरा में जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। 

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह देश की आज़ादी की लड़ाई में एक महान स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ मिलकर संघर्ष किया और आज़ादी के लिए काला पानी जैसी कठोर सज़ा भी झेली। ऐसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि तारापुर, खड़गपुर और संग्रामपुर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 50 एकड़ भूमि उद्योग लगाने के लिए उपलब्ध कराई गई है। वहीं असरगंज में भी इंडस्ट्री के लिए सर्वे किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन उद्योगों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को यहीं पर रोजगार मिलेगा और उन्हें मजदूरी के लिए बिहार से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। आने वाले समय में मुंगेर औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र बनेगा। सिंचाई और किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 2027 तक खड़गपुर से हनुमान डैम तक पानी पहुँचा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि मार्च 2026 तक सुल्तानगंज से हनुमान डैम तक गंगा जल पहुँचाने का काम पूरा किया जाए। इसके अलावा बांका के फुलीडुमर तक भी गंगा जल ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि तारापुर में फोरलेन सड़क का कार्य शुरू हो चुका है, जिसके लिए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और साफ-सफाई भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पूर्णिया से रक्सौल तक सिक्स लेन सड़क, नई रेलवे लाइन, सुल्तानगंज से देवघर रेल मार्ग, और सुल्तानगंज एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा वे संग्रामपुर के खैरा में जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। कुल मिलाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दौरा मुंगेर जिले के लिए विकास की नई दिशा तय करता नजर आ रहा है। सड़क, उद्योग, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में की गई घोषणाएँ आने वाले समय में मुंगेर की तस्वीर बदल सकती हैं। 

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट