LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Politics: सीएम बनने के बाद 26 अप्रैल को पहली बार गृह जिला के दौरे पर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी,ढोल पहाड़ी इकोटूरिज्म प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, विकास और सियासत का बड़ा मंच तैयार

Bihar Politic: बिहार की सियासत में 26 अप्रैल एक अहम तारीख़ के तौर पर दर्ज होने जा रही है, जब सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह ज़िले मुंगेर के दौरे पर पहुंचेंगे।

Samrat Choudhary to Visit Munger Will Launch Dhol Pahadi Eco
सीएम बनने के बाद 26 अप्रैल को पहली बार गृह जिला के दौरे पर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी- फोटो : reporter

Bihar Politic: बिहार की सियासत में 26 अप्रैल एक अहम तारीख़ के तौर पर दर्ज होने जा रही है, जब सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह ज़िले मुंगेर के दौरे पर पहुंचेंगे। तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड स्थित बैजलपुर में प्रस्तावित यह कार्यक्रम सिर्फ एक प्रशासनिक दौरा नहीं, बल्कि विकास, जनसंपर्क, सियासी संदेश का संगम माना जा रहा है। हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर स्तर पर बारीकी से तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में भी सहभागिता करेंगे, जिससे इस दौरे की राजनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।

दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण असरगंज क्षेत्र के चर्चित ढोल पहाड़ी पर इकोटूरिज्म परियोजना का शिलान्यास होगा। प्रशासन का मानना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के पर्यटन नक्शे को बदल सकता है और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए दरवाज़े खोल सकता है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने इसे मुंगेर को पर्यटन हब बनाने की दिशा में “गेम चेंजर” कदम बताया है।

कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में विधिवत आधारशिला रखी जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां आमजन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा संवाद कर सकते हैं, जिससे यह कार्यक्रम जनसुनवाई का रूप भी ले सकता है।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट रखी जाए।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी का अपने गृह ज़िले का पहला दौरा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच उत्साह चरम पर है और इसे शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ विकास के नए विज़न के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह दौरा ज़मीन पर कितना असर छोड़ता है सियासत में भी और विकास की रफ्तार में भी।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान