LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : ‘बड़ा आदमी’ बनकर तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी, रोड शो में हुए शामिल, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Bihar News : बिहार सरकार में गृह मंत्री बनाये जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार तारापुर पहुंचे. जहाँ लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया......पढ़िए आगे

Bihar News : ‘बड़ा आदमी’ बनकर तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी, रो
तारापुर पहुंचे सम्राट- फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज तारापुर विधानसभा पहुंचे। चुनाव जीतने के बाद यह उनका तारापुर का पहला आगमन है। संग्रामपुर में बने हेलिपैड पर उतरते ही हजारों समर्थकों ने “सम्राट चौधरी ज़िंदाबाद” के नारों से उनका स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे।संग्रामपुर से सम्राट चौधरी ने रोड शो की शुरुआत की और पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं का आभार जताया। 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “यह सरकार बिहार के विकास के लिए बनी है, अब सभी को विकास के लिए मिलकर काम करना है।” दौरे के उपरांत वे अपने पैतृक आवास में विश्राम करेंगे और कल दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पटना लौट जाएंगे।

तारापुर विधानसभा की राजनीति में ‘गेम चेंजर’ माने जाने वाले सकलदेव बिंद ने भी सम्राट चौधरी के आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने महागठबंधन छोड़ भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने कहा कि “गृह विभाग संभालने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार तारापुर की धरती पर आए हैं, उनका स्वागत है। हम बिहार के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।”

जब मीडिया ने पूछा कि सम्राट चौधरी ने वादा किया था कि उन्हें किसी न किसी सदन तक पहुंचाया जाएगा, इस पर सकलदेव बिंद ने कहा कि वे पार्टी के फैसले को सर-आंखों पर रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में योगी मॉडल लागू हो चुका है और 2025 बिहार के लिए सबसे बेहतरीन साल साबित होगा। अपराधियों को अब अपना ठिकाना तलाशना होगा। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट