LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग के दौरान रिटायर्ड शिक्षक को लगी गोली, गंभीर रूप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : मुंगेर मे बारात निकलने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक रिटायर्ड शिक्षक को गोली लग गयी. जिसके बाद मौके पर आफता तफरी का माहौल हो गया. जख्मी शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग के दौरान रिटायर्ड शिक्ष
रिटायर्ड शिक्षक को लगी गोली - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : कई हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शादी , व्याह और बारात जैसे समारोह में लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई जगहों पर हर्ष फायरिंग में उनके ही परिजन जहाँ घायल हो रहे हैं वहीँ कई बार तो लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार की देर रात्रि देखने को मिला। जहां जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के भौंर गांव में बारात निकलने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा बारात जाने की खुशी में हर्ष फायरिंग किया गया। जिसमें से एक गोली वहां बाराती में ही शामिल एक रिटायर्ड शिक्षक मुरलीधर के पैर में लग गयी। जिसके बाद खुशी का माहौल तुरंत अफरा तफरी के माहौल में बदल गया। 

आनन फानन में लोगों के द्वारा घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिय मुंगेर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में घायल 64 वर्षीय मुरलीधर ने बताया कि वह आसनसोल के रहने वाले है और बांका जिला में अपने रिश्तेदार स्वर्गीय दिनेश प्रसाद के बेटे चिंटू की बारात के साथ वे जमुई के भौंर गांव पहुंचे थे। जहां गोपाल सिंह की बेटी के साथ चिंटू की शादी होनी थी। देर रात गांव के ही शिव पार्वती मंदिर के पास से जब बरात सज धज कर गाजे बाजे और डीजे की धुन के साथ निकला तो उसी खुशी में किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू का दिया और एक गोली उसके बाएं पैर के जांघ में लगी। जिसके बाद वे वहीं गिर पड़े। 

कहा की किस ने गोली चलाई वे नहीं देखे। पर उन्होंने दो से तीन राउंड गोली चलने की आवाज सुनी थी । जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे जमुई के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर के निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।  साथ ही घायल ने बताया कि मनचले युवाओं को अब सचेत होने की आवश्यकता है कि वे किसी भी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग न करें। अन्यथा वे किसी अपने की हत्या का पाप अपने सर ले लगें।  इस मामले में जब सफियाबाद थाना मुंगेर इमरजेंसी पहुंच घायल और उसके परिजनों से पूछ ताछ कि तो परिजनों और घायल ने अभी किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया ।  

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट