LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: 17 साल बाद जीएम ने जमालपुर रेलवे कॉलोनी का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान, दिए कई निर्देश

Bihar News: 17 वर्षों बाद किसी रेल महाप्रबंधक का कॉलोनी में पहुंचना रेल कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी। इस निरीक्षण के दौरान, मिलिंद देउस्कर ने करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कॉलोनी की स्थिति का जायजा लिया...

Rail GM  inspects Jamalpur railway colony
17 साल बाद जीएम ने जमालपुर रेलवे कॉलोनी का किया निरीक्षण- फोटो : reporter

Bihar News:ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया, जो रेलकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक अवसर बन गया। 17 वर्षों बाद किसी रेल महाप्रबंधक का कॉलोनी में पहुंचना रेल कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी। इस निरीक्षण के दौरान, मिलिंद देउस्कर ने करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कॉलोनी की स्थिति का जायजा लिया और वहां रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया।

रेलकर्मियों और उनके परिवारों ने कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उनका कहना था कि कॉलोनी की चारदीवारी का अभाव असामाजिक तत्वों के लिए प्रवेश की राह खोलता है, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने महाप्रबंधक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और कॉलोनी की घेराबंदी कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही, जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, सड़क की स्थिति सुधारने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी अपील की गई।

हालांकि कॉलोनी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की रेलकर्मियों ने सराहना की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कॉलोनी की चारदीवारी और उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, तब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। इस पर महाप्रबंधक ने आरपीएफ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की बात की।

महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर के इस दौरे से जमालपुर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवारों में एक नया विश्वास और उम्मीद का संचार हुआ है। उनकी सक्रियता और समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने यह स्पष्ट कर दिया कि रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों की भलाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान