LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar police - अपराध की साम्राज्य ढहाने की एसपी की बड़ी कार्रवाई, मेयर पति सहित 40 भूमाफिया,शराब तस्कर,ड्रग्स तस्कर शातिर अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, लिस्ट भी की जारी

Bihar police - पुलिस ने भू माफिया सहित अपराधिक तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आज ऐसे 40 लोगों की लिस्ट पुलिस ने जारी की है।

Bihar police - अपराध की साम्राज्य ढहाने की एसपी की बड़ी कार्र
40 भूमाफिया की संपत्ति होगी जब्त- फोटो : हिमांशु मिश्रा

Motihari - मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपराधियों, भूमाफियाओं, शराब माफियाओ, ड्रग्स तस्कर के अपराध की सम्राज्य ढाहने के लिए एक्शन मोड में दिख रहे है। एसपी ने अपराध ,शराब तस्करी,ड्रग तस्करी, भूमाफिया की अर्जित संपति को जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद करवाई से अवैध रूप से संपति अर्जित करने वाले में हड़कंप मचा हुआ है। 

जारी की लिस्ट

एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 40 भूमाफियाओं, शराब तस्करों,पेशेवर अपराधियों व ड्रग्स तस्कर की सूची जारी की है। सूची में मोतीहारी मेयर पति देवा गुप्ता,राहुल मुखिया, अभिमन्यू सिंह, बलिराम सिंह, रंजीत गुप्ता सहित 40 भूमाफिया, शराब माफिया,पेशेवर अपराधी, ड्रग्स तस्कर सहित का नाम शामिल है। इसके बाद अपराधियो का साम्राज्य ढाहने के लिए बड़ा एक्शन लिया गया है। एसपी की करवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 

पहले फरार अपराधियों पर  हो चुकी कार्रवाई

इससे पहले एसपी ने अपराध की घटना को अंजाम देकर वर्षों से फरार रहने वाले लगभग एक हज़ार अपराधियों, शराब तस्करों,ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कानून का हथौड़ा अभियान चलाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं फरार रहने वाले लगभग 500 के विरुद्ध इनाम की घोषणा किया गया । 

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम चरण में BNS 107 के तहत जिले के चिन्हित अपराधियो की अपराध से जनित संपत्ति जब्ती की कार्रवाई  प्रक्रियाधीन है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा