LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर के कल्याणपुर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी, 11 लाख दीयों से जगमग होगा एक किलोमीटर का इलाका

Bihar News : मुंगेर के कल्याणपुर में 11 लाख दीपों से एक किलोमीटर का इलाका जगमग होगा. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर के कल्याणपुर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी
दीपों से जगमग होगा कल्यानपुर - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। यहां पिछले 6 वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर से एनएच 80 तक के एक किलोमीटर क्षेत्र में दीपक जलाए जाएंगे। 

मंदिर परिसर से लेकर गंगा किनारे तक पीतल तथा मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे। बडी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में यूथ क्लब की ओर से पहली बार वर्ष 2020 में 1 लाख 75 हज़ार, वर्ष 2021 में 5 लाख, वर्ष 2022 में 6 लाख, वर्ष 2023 में 7 लाख 50 हज़ार और 2024 में 8 लाख दीप जलाए गये थे। इसे बढाकर इस वर्ष 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। दिवाली के पूर्व संध्या कल्याणपुर में 11 लाख दीपों को जलाने में करीब 12 हज़ार लीटर तिल का तेल तथा लगभग 30 क्वींटल घी का उपयोग किया जाएगा।

दीपक में तेल एवं घी डालने का काम सुबह से ही शुरू हो जाता है। यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया की मंदिर परिसर में घी के एवं अन्य जगहों पर तिल के तेल के दीपक जलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर में बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। हर कोई दीपोत्सव में भाग लेकर एक दीपक जलाएं। बताते चलें कि कल्याणपुर दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल को लेकर काफी चर्चित है। 

इस बार दुर्गा पूजा में यहां थाईलैंड के बैंकॉक के अरुण मंदिर के थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया था। जिसे देखने के लिए बिहार के अलग-अलग जगह लोग पहुंचे थे। और दीपोत्सव में भी काफी संख्या में लोगों की पहुंचने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट