LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : नक्सलियों का खौफ खत्म ! मुंगेर के 7 गांवों में बीस साल के बाद वापस लौटा मतदान केंद्र, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

Bihar Election 2025 : मुंगेर में 7 गांवों के ग्रामीणों में उत्साह हैं. जहाँ नक्सलियों का खौफ अब खत्म हो गया है. जिसकी वजह से 20 साल उनका मतदान केंद्र वापस लौट गया है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : नक्सलियों का खौफ खत्म ! मुंगेर के 7 गा
नक्सलियों का खौफ खत्म - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित भीम बांध इलाके में इस बार शांति और सुरक्षा के माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। एक समय नक्सलियों के गढ़ के रूप में चर्चित रहे इस क्षेत्र के गांवों में पिछले 20 वर्षों से भय के कारण मतदान केंद्रों को 15 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया था। जहां जाकर वोट करना मतदाताओं के लिय एक मुश्किल काम हुआ करता था। 

अब अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के लगातार अभियान तथा जंगलों में सेना के स्थायी कैंप की स्थापना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब भीम बांध सहित सात गांवों में पुनः मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद उनके गांव में मतदान केंद्र लौटना लोकतंत्र की बड़ी जीत है। 

इस संबंध में सीआरपीएफ के डीआईजी संदीप कुमार ने बताया कि “बीस साल पहले यहां मतदान केंद्र हुआ करता था, लेकिन नक्सली गतिविधियों के कारण इसे स्थानांतरित कर दिया गया था। अब जब क्षेत्र में पूर्ण शांति स्थापित हो चुकी है, तो फिर से बूथों को गांव में स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इस इलाके में शांति बहाल करने में केंद्रीय बलों, जिला पुलिस और राज्य प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा है। अब भीम बांध का इलाका नक्सल आतंक से मुक्त होकर लोकतंत्र के जश्न में शामिल हो चुका है। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट