LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, शादी में पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

Bihar News : मुंगेर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस
हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : जिले में शादी समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। असरगंज थाना पुलिस ने विशनपुर गांव में छापेमारी कर हर्ष फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी मो. तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा है, बल्कि उस अवैध पिस्टल को भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल फायरिंग के दौरान किया गया था।

पुलिस की यह कार्रवाई हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है। इस वीडियो में दो युवक सरेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए देखे गए थे। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहे युवक असरगंज के विशनपुर गांव के रहने वाले हैं।

एसपी ने जानकारी दी कि बीती 8 जनवरी की रात मो. तनवीर के सगे भाई शाहिद की शादी थी। इसी जश्न के दौरान जोश में आकर तनवीर और उसके साथी राजू ने अवैध हथियारों से जमकर हर्ष फायरिंग की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और असरगंज थाने में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

फिलहाल पुलिस ने मो. तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मामले में शामिल दूसरा आरोपी राजू अभी भी फरार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन युवकों के पास अवैध हथियार कहाँ से आए और इस गिरोह के तार कहाँ से जुड़े हैं।

NSIT
Nsmch

इस घटना के माध्यम से एसपी सैयद इमरान मसूद ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग करना एक गंभीर अपराध है, जिससे जान-माल की बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के निर्देश अत्यंत कड़े हैं और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य उत्सवों को सुरक्षित बनाना और अवैध हथियार संस्कृति पर लगाम लगाना है। 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट