LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : मुंगेर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित पिस्टल किया बरामद, 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है. भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मुंगेर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा- फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : बिहार में विधानसभा चुनावों का मौसम आते ही मुंगेर में हथियारों की अवैध मंडी में तेजी आ जाती है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी चुनौती से निपटने के क्रम में मुंगेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दियारा क्षेत्र में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 निर्मित और 8 अर्ध-निर्मित पिस्तौल तथा हथियार बनाने के उपकरण के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिलीवरी देने जा रहे सप्लायर की गिरफ्तारी

इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमजापुर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा है। एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगमा बस स्टैंड पर घेराबंदी की। यहाँ एक व्यक्ति झोला लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। झोले की तलाशी लेने पर उसके पास से मैगजीन सहित 15 निर्मित पिस्तौल बरामद हुईं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जामा महतो उर्फ जमादार महतो (निवासी हेमजापुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई।

दियारा में चार मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

जामा महतो की निशानदेही पर पुलिस ने नाव से गंगा पार कर फरदा दियारा में छापेमारी की। इस छापेमारी में चार मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया। मौके से रौशन यादव (निवासी सफियासराय थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, हथियार बनाने वाले अन्य कारीगर गंगा और काश के जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 15 निर्मित पिस्तौल, 4 बेंच मशीन, 8 अर्ध-निर्मित पिस्तौल, 1 हैंड बेस मशीन सहित बड़ी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी ने बताया कि फरार सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट

एसपी सैयद इमरान मसूद ने यह भी बताया कि मुंगेर पुलिस चुनाव से पूर्व ही गंगा दियारा से लेकर जंगलों तक में सघन छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने 7 मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया है और 23 हथियारों को बरामद किया है। इसके साथ ही, आर्म्स एक्ट के 100 मामलों को स्पीडी ट्रायल के लिए चिन्हित किया गया है। पुलिस पिछले दस वर्षों के दौरान आर्म्स एक्ट के मामलों में चिन्हित अपराधियों की जानकारी जुटा रही है और उनके आचरण की जांच कर रही है। मुंगेर पुलिस के साथ एसटीएफ (STF) भी जिले में काम कर रही है और चुनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट