LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेद्दन, पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार किया बरामद

Bihar Crime : मुंगेर में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime :  मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : IMTIYAZ

Munger : मुंगेर मे पुलिस और STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में कास के जंगल में हथियार का कारखाना संचालित हो रहा था। बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से 5 हथियार कारीगर को गिरफ्तार किया। जबकि 8 कारीगर व धंधेबाज वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर से 2 निर्मित व 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 11 निर्मित व 5 अर्धनिर्मित मैगजीन तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किया। जबकि भारी मात्रा में हथियार बनाने का औजार जब्त किया है। 

इस मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में गंगा ढाब में उगे कास के जंगल में मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी। जिसके बाद टीम गठित कर पुलिस ने वहां छापेमारी की। जहां एक जगह पर 10-15 लोग हथियार बनाने में जुटे हुए थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मो सरफराज, मो रिजवान, मो सरफराज, मो मुबारक एवं मो. मोसीर को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है। हालांकि 8 से 10 लोग वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। जिसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

बताया गया कि एक जगह पर कुल 8 मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी. पुलिस ने वहां से 8 बेस मशीन, 2 निर्मित पिस्टल, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 11 निर्मित मैगजीन, 2 ड्रील मशीन, 6 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन सहित हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गयी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अधिकांश लोग पूर्व में भी हथियार बनाने में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट