LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मुंगेर में ऐतिहासिक किला का द्वार बंद करने पर फूटा लोगों का गुस्सा, भवन निर्माण विभाग के ठेकेदार को खदेड़ा

Bihar News : मुंगेर में ऐतिहासिक किला का द्वार बंद करने पर फ

MUNGER : मुंगेर में ऐतिहासिक धरोहर किला के उतरी द्वार को बंद करने गए ठीकेदार को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया, जबकि ठीकेदार भवन निर्माण विभाग से निर्गत हुए पत्र के आलोक मे किला के उतरी द्वार को बंद करने गए थे। क्योंकि किला का उतरी द्वार लम्बे समय से जर्जर है और कोई अनहोनी को दावत दे रहा है। 

जिला प्रशासन के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने ठीकेदार को किला के उतरी द्वार को बंद करने का ठीका दिया था। परन्तु स्थानीय लोगों के विरोध के सामने ठेकेदार टिक नहीं पाए। उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस मामले मे स्थानीय लोगों कि माने तो यह द्वार बंद हो जाने से गंगा नगर लाल दरवाजा और आस पास के मोहल्ला के लोगों को काफी घूम कर बाजार जाना पड़ेगा। 

वैसे भी अभी पर्व त्योहार का समय लोग दूर दूर से गंगा स्नान करने के लिए आते है और विजय दशमी के दिन रावण बध को देखने के लिए काफी दूर दूर से लोग पोलो मैदान आते है। रास्ता बंद हो जाएगा तो सभी लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

वहीं इस मामले मे विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षात्मक दृष्टि कोण से इस द्वार को समय रहते बंद नहीं किया गया तो कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। क्योंकि किला काफी जर्जर हो चुका है।  

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट