LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Vande bharat -जन्माष्टमी के दिन मुंगेर के लोगों को मिली वंदे भारत की सौगात, ललन सिंह और सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Vande bharat - मुंगेर के जमालपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत को आज केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Vande bharat -जन्माष्टमी के दिन मुंगेर के लोगों को मिली वंदे
मुंगेर को मिली पहली वंदे भारत- फोटो : मो. इम्तियाज खान

Munger - :- जन्माष्टमी का दिन मुंगेर शहरवासियों के लिए यादगार बन गया है। भारत के सबसे बेहतर यात्री सुविधा और रफ्तार के साथ चलने वाले ट्रैनों में से एक वंदे भारत ट्रेन की मुंगेर को सौगात मिली है । आज जमालपुर से हरी झंडी दिखा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित जिले के तीनों विधायक , डीआरएम ने हावड़ा के लिए रवाना किया । मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे । 

मुंगेर के ऐतिहासिक लौह नगरी जमालपुर से किसी रूट के लिए वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध नहीं था। जिसकी मांग लगातार लोगों के द्वारा उठाया जा रहा था। जिसको ले स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह , उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की चर्चा रेल मंत्री से की। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने भागलपुर से हावड़ा तक चलने वाले वंदे भारत ट्रेन का विस्तारीकरण कर मुंगेर के जमालपुर तक कर दिया। 

इस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आज जन्माष्टमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह , उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित जिला के सभी विधायक जमालपुर स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर सभी ने 3:30 pm बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखा हावड़ा के लिए रवाना किया। मौके पर जिला और रेल के अधिकारी सहित सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे।

अपने भाषण में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर के बहुत बड़े बड़े काम हो रहे है। बिहार में कनेक्टिविटी के लिए एक तरफ सड़कों और रेल का जाल बिछाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सात बड़े एयरपोर्ट पे कार्य शुरू हो चुका है । 

NSIT
Nsmch

पूर्णिया एयरपोर्ट का अगले माह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उदघाटन करेंगे और उड़ान योजना के तहत मुंगेर भागलपुर और सुल्तानगंज , बेगूसराय में भी एयरपोर्ट का निर्माण को ले तैयारी चल रहा है। उसके साथ सरकार की महत्वाकांक्षा योजन गंगा पथ मुंगेर से लेकर भागलपुर तक बनेगा जिससे कई इलाकों में बाढ़ की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। और तो और केंद्र सरकार से वाटर मेट्रो का भी आदेश प्राप्त हो चुका है । ये अभी पटना से बख्तियारपुर तक गंगा में ड्रेनेज का कार्य पूरा हो चुका है। इस तरह बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है । 

वहीं केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि आज मुंगेरवासियों के लिय खुशी का दिन है कि आज जो वंदे भारत ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए जाती थी, अब आज से उसका विस्तारीकरण कर जमालपुर तक कर दिया है जो अब जमालपुर हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के नाम से जाना जाएगा। 

साथ ही पूर्व के यूपीए सरकार रेल मंत्री ममता बनर्जी पे निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर गंगा रेल पुल के लिए रेल बजट में कोई राशि नहीं दे रहीं थी, जब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिल बजट भी दिया पुल का कार्य भी पूर्ण करवाया। साथ ही बताया कि प्रधान मंत्री का नारा मेक इन इंडिया नारे को बुलंद करते हुए कहा कि  पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ जिसमें चीन और टर्की के बने ड्रोन, और मिसाइल को हवा में ही छुड़छुरिया पड़ाका की तरह जिसने नष्ट करने का कार्य किया वो भारत के द्वारा बना रक्षा प्रणाली है। यह मेक इन इंडिया का पहचान है। प्र

धानमंत्री ने लाल किला से व्यवसाई और दुकानदारों से आग्रह किया कि वे विदेशी चीजों को न बेचे अपने दुकान में लिखाए की यहां स्वदेश में बने चीजों को बेचा जाता है । इस अभियान को चलना पड़ेगा तभी भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। 

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान