LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर में 2 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली रोहित कोढ़ा ने किया सरेंडर, 10 सालों से पुलिस को थी कई मामलों में तलाश

Bihar Crime : मुंगेर में कुख्यात नक्सली रोहित कोढ़ा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. नक्सली पर 2 लाख रूपये का इनाम रखा गया था.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर में 2 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली रोहित
नक्सली ने किया सरेंडर - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम की ओर से लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 5 जुलाई 2025 को भी टीम ने राजासराय के जंगलों में विशेष टीम से नक्सलियों के साथ मुठभेड हुआ था। जिसमें नक्सली रात के अंधेरे और घने जंगलों का सहारा लेकर भागने में सफल हो गए थे। लेकिन विशेष टीम की कार्रवाई जारी रही। 

कर्मंतरी एवं सवासीन के जंगलों में तीव्रता से संचालित दबिश अभियानों के कारण हार्डकोर नक्सली रोहित कोढ़ा उर्फ भोला कोड़ा उर्फ विकास दा ने सरकार के द्वारा उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि भोला कोड़ा मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पेसरा निवासी मनोज कोड़ा उर्फ बुधु कोड़ा का पुत्र है। 

भोला कोड़ा नक्सली कमांडर प्रवेश दा उर्फ परवेज दा के दस्ता का प्रमुख सदस्य रहा है । उस पर मुंगेर, लखीसराय, जमुई के अलावे झारखंड के बोकारों में एक दर्जन से अधिक नक्सली मामला दर्ज है।  अप्रैल 2025 में झारखंड के बोकारों में पुलिस से मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। जिसमें भोला कोड़ा किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला था। 

सरेंडर के बाद उसके निशानदेही पर सबासनी के जंगल से हथियार, नक्सल साहित्य और आपत्तिजनक चीजों को पुलिस ने बरामद किया है। अब बिहार सरकार के द्वारा उग्रवादी सरेंडर नीति के तहत मुख्य धारा में जोड़ कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा । इसके ऊपर मुंगेर, जमुई , लखीसराय और झारखंड में कई नक्सली कांड दर्ज है ।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट