LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में तीन दिन से लापता उमेश का नहीं मिला सुराग, लोगों ने कहा-करोड़ों रूपये का है देनदार, साजिश की जताई आशंका

Bihar News : मुंगेर में उमेश की खुद्कुशी की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझ पायी है. लोगों ने साजिश का आरोप लगाया है. कहा की वह करोड़ों रूपये का देनदार है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में तीन दिन से लापता उमेश का नहीं मिला स
उमेश का सुराग नहीं - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है। बिंदवारा निवासी उमेश कुमार सिंह के गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की चर्चा के बीच अब ठगी का बड़ा खेल उजागर होने लगा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उमेश का कोई सुराग नहीं मिला है, वहीं करोड़ों रुपये डूबने की आशंका से लेनदारों में भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर की सुबह बिंदवारा निवासी उमेश कुमार सिंह की स्कूटी, कपड़ा और जूता दुमंठा घाट पर मिला। 

परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते। मामला उलझता चला गया। गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में तलाश कर रही है। मगर तीन दिन बाद भी उमेश का कोई अता-पता नहीं चला। इसी बीच उसके घर पर लेनदारों की भीड़ उमड़ पड़ी — और खुलासा हुआ कि उमेश करोड़ों रुपये का देनदार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उमेश ने ब्याज पर पैसा लगवाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये वसूले। हर माह दो प्रतिशत ब्याज देने का झांसा दिया गया। शुरू में ब्याज मिलता भी रहा, लेकिन पिछले तीन महीनों से भुगतान बंद हो गया। 

लोगों का कहना है की आत्महत्या की खबर एक साजिश है। दरअसल उमेश ने करोड़ों की रकम गबन कर फरारी की योजना बनाई है। तीन महीने से ब्याज देना बंद कर दिया था। सबको बोलता था अगली बार दूँगा। अब सुन रहे हैं कि गंगा में कूद गया। ये सब झूठ है, वो भाग गया है हमारे पैसों के साथ। गांव में यह चर्चा है कि उमेश ने कई राज्यों में संपत्ति बनाई थी। लोगों से पैसा लेने के बाद वह रेवेन्यू टिकट लगे कागज पर रसीद देता था। कई लेनदारों को चेक भी जारी किए गए थे, जो अब बाउंस हो गए हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ने अपनी जमीन तक बेचकर कमेटी में पैसा लगाया था। बिंदवारा में अब माहौल बेहद गर्म है। सभी लेनदारों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद कासिम बाजार थाना में सामूहिक प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है। हमलोग थाना में आवेदन देंगे। अगर वो जिंदा है तो गिरफ्तारी हो, अगर सच में मर गया तो जांच हो कि पैसे कहाँ गये। वहीं, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि उमेश की भाभी रेणू देवी ने लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह उमेश स्कूटी लेकर गंगा स्नान करने गए थे और फिर लौटे नहीं। पुलिस फिलहाल गंगा में खोजबीन जारी रखी है और हर पहलू पर जांच कर रही है । अब देखना होगा कि यह मामला गंगा में डूबने का है या फिर करोड़ों की ठगी का। फिलहाल पूरे मुंगेर में इस रहस्यमयी गुमशुदगी की चर्चा जोरों पर है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट