LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Munger Accident News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Munger Accident News: मुंगेर के पुरानीगंज में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

Munger Accident News
मुंगेर में सेप्टिक टैंक हादसा- फोटो : social media

Munger Accident News: मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज में शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलते समय दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी स्व. फौजी यादव के पुत्र अरुण कुमार (45) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से बीमार मजदूर संटू यादव तौफिर का रहने वाला है और फिलहाल एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पुरानीगंज स्थित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार संजय कुमार के निर्देश पर अरुण कुमार और संटू यादव सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर गए थे। कुछ समय तक कोई हलचल न होने पर तीसरा मजदूर रस्सी के सहारे टैंक में उतरा और दोनों को बेहोश पाया।गैस का असर खत्म करने के लिए टैंक की दीवार को कटर से काटा गया और स्टैंड फैन से हवा दी गई। इसके बाद दोनों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप और जांच

हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। अरुण कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिजनों ने मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

NSIT
Nsmch