Bihar Crime: वोटिंग वाले दिन लाठी-डंडों की जंग का खुला राज, 16 नामजद, 2 गिरफ्तार, बाकी पर पुलिस की दबिश जारी
Bihar Crime: एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होती दिख रही है।

Bihar Crime: एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट होती दिख रही है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो मुंगेर के टेटीया बम्बर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव का है और घटना 6 नवंबर मतदान वाले दिन की है। यानी, जहां वोट पड़ने थे, वहां लाठियां पड़ रही थीं।
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दोनों तरफ से बेरहमी से हमला हो रहा है, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी नजर आए। घटना वायरल होते ही पीड़ित पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर कांड संख्या 111/25 दर्ज की गई।
पुलिस ने नामजद 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
थाना पुलिस का कहना है कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी सिर्फ समय की बात है। हालाकि वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है।
मतदान का दिन था लोकतंत्र का उत्सव, लेकिन लाठियों ने उसे अखाड़ा बना दिया अब कानून अपना काम कर रहा है।
रिपोर्ट- इम्तियाज खान
















