LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : पटना की तर्ज पर मुंगेर को मिलेगी 'मरीन ड्राइव' की सौगात, गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वे हुआ पूरा, अधिकारियों ने एलाइनमेंट का लिया जायजा

Bihar News : पटना की तर्ज पर मुंगेर को मिलेगी 'मरीन ड्राइव'

MUNGER : जिले के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुंगेर में पटना के 'मरीन ड्राइव' की तर्ज पर गंगा पथ बनाने का सपना अब हकीकत में बदलने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा प्रस्तावित परियोजना का व्यापक हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) पूरा किया गया, जिससे इस प्रोजेक्ट के जल्द जमीन पर उतरने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सफियाबाद से सुल्तानगंज तक अधिकारियों ने परखा एलाइनमेंट

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDC) के तहत बनने वाली मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना को लेकर आज सफियाबाद हवाई अड्डे से सर्वेक्षण की शुरुआत हुई। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडी के निदेशक और मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हेलीकॉप्टर के जरिए पूरे रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेरूदियारा से लेकर सुल्तानगंज तक प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट का बारीकी से जायजा लिया और तकनीकी पहलुओं को परखा।

सिर्फ गंगा पथ ही नहीं, कई फोरलेन परियोजनाओं की हुई समीक्षा

यह हवाई सर्वे केवल गंगा पथ तक सीमित नहीं रहा। अधिकारियों ने मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा रोड और रक्सौल-हल्दिया फोरलेन जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान जमीन और जलमार्ग से जुड़े सभी संभावित एलाइनमेंट की विस्तार से जांच की गई। सरकार की मंशा इन सभी परियोजनाओं को आपस में जोड़कर मुंगेर को एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की है।

डीएम बोले- सर्वे के बाद जल्द तैयार होगी अंतिम रूपरेखा

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि इस हवाई सर्वे के बाद पूरी विस्तृत रूपरेखा (Blueprint) तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर एलाइनमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि बिना किसी बाधा के इस प्रोजेक्ट को समय सीमा के भीतर शुरू किया जा सके ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

NSIT
Nsmch

पर्यटन और व्यापार के खुलेंगे नए द्वार

गंगा किनारे बनने वाला यह अत्याधुनिक पथ न केवल मुंगेर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार के लिए भी 'गेम चेंजर' साबित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से भागलपुर और पटना की दूरी कम होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साफ है कि आने वाले वर्षों में मुंगेर विकास के एक नए पायदान पर खड़ा होगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को इससे जबरदस्त मजबूती मिलेगी। 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट