LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर एसपी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर की पहल, अभया ब्रिगेड की होगी तैनाती

Bihar News : मुंगेर एसपी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेक

MUNGER : मुंगेर जिला में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब मुंगेर के स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस की अभया ब्रिगेड टीम की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद करेंगे। पुलिस अधीक्षक मुंगेर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि यह निर्णय पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। 

अभया ब्रिगेड टीम नियमित रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास गश्त करेगी, ताकि छात्राओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि महिला थाना प्रभारी को अभया ब्रिगेड की नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। 

महिला थाना सहित अन्य थानों में महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का अनुसंधान भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके। 

एसपी ने स्पष्ट किया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है। किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों ने राहत की सांस ली है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट