LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Munger Saraswati Puja 2026: मुंगेर में सरस्वती पूजा को लेकर गजब का उत्साह! पहले से हो रही मूर्तियों की बुकिंग

Munger Saraswati Puja 2026 Preparations are in full swing Artists working day night to craft statues of Goddess Saraswati

Munger Saraswati Puja 2026
मुंगेर सरस्वती पूजा की तैयारी- फोटो : news4nation

Munger Saraswati Puja 2026:  सरस्वती पूजा को लेकर मुंगेर में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी कलाकार माँ सरस्वती की प्रतिमा को बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। 22 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु अपनी मन पसंद की मूर्ति अभी से ही बुक करवा रहे है ।

मुंगेर जिले के विभिन्न इलाकों में मूर्तिकार इन दिनों मां सरस्वती की प्रतिमाएं गढ़ने में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। मिट्टी से आकार देने के बाद अब मिट्टी के काम को अंतिम रूप देने में जुट है जैसे ही मिट्टी का काम खत्म होगा कलाकार प्रतिमा का रंग रोगन करने में जुट जाएंगे। कलाकार इस बात कई तरह की मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में जुट है। कोई मा को वीणा के मां की प्रतिमा बना रहा है, तो कोई हंस पर विराजमान प्रतिमा को बनाने में लगा है। प्रतिमा बनाने में कई परिवार लगे हुए है। 

परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे की मदद कर प्रतिमा बना रहे है । कोई पुआल बनाड़ रहा , तो कोई उस पर मिट्टी लगा रहा तो कई मिट्टी का रहा है। मूर्तिकारों का कहना है कि हर साल सरस्वती पूजा के मौके पर प्रतिमाओं की भारी मांग रहती है, इसलिए इस बार भी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। वहीं पूजा समितियों और स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधि भी लगातार प्रतिमा मंडपों का दौरा कर अपनी पसंद की प्रतिमाएं बुक कर रहे हैं। 

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट