LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Munger Sadar Hospital: मुंगेर सदर अस्पताल में अचानक आ पहुंची नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित! स्थिति का लिया जायजा

Munger Sadar Hospital: मुंगेर नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। मरीजों की सुविधाओं, दवा-जांच सेवाओं, भव्यया ऐप और सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

Munger Sadar Hospital
मुंगेर नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित- फोटो : news4nation

Munger Sadar Hospital: मुंगेर नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने मंगलवार (25 नवंबर 2025) को मुंगेर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।  आयुक्त ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां भर्ती मरीजों से उनकी समस्याएं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश, DPM सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मरीजों से उन्हें इलाज, दवा, जांच और अन्य चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं और लाभों की जानकारी मरीजों तक सही तरीके से पहुंच पा रही है या नहीं।  

भव्यया ऐप की कार्यप्रणाली को जांचा गया

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से लॉन्च किए गए भव्यया ऐप की कार्यप्रणाली को भी आयुक्त ने बारीकी से परखा। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें ऐप चलाने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर किसी मरीज या परिजन को ऐप के उपयोग में दिक्कत आती है, तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल मदद करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। वही सफाई व्यवस्था को लेकर भी आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। 

साफ-सफाई की गुणवत्ता की समीक्षा

सदर अस्पताल में कार्यरत दोनों सफाई एजेंसियों की साफ-सफाई की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उसे और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता सीधे मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट