LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Munger prostitution racket: मुंगेर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़!देह व्यापार में शामिल 1 महिला समेत तीन युवक गिरफ्तार

Munger prostitution racket: कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Munger prostitution racket
मुंगेर में देह व्यापार का पर्दाफाश!- फोटो : news4nation

Munger prostitution racket:  मुंगेर शहर के बेकापुर मयूर चौक पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने मौके पर से अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त एक महिला सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर से एक नाबालिक बालिका को भी रेस्क्यू किया है।  सेक्स रैकेट का संचालन कर रही गृहस्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी।  गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

एसपी मुंगेर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कोतवाली थाना के डायल-112 टीम को सूचना मिली कि बेकापुर मयूर चौक स्थित एक घर में महिला के द्वारा अपने घर में सेक्स रैकेट का संचालन करवा रही है। तत्काल एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  जिसमें कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी एवं महिला पुलिसबल को शामिल थी। टीम ने मयूर चौक पर उक्त घर में छापेमारी की तो वहां से तीन युवक, एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसमें  गोलू कुमार,  सोनू कुमार उर्फ अभिलेश कुमार एवं  विवेक कुमार शामिल है।  एक 13 वर्षीय बालिका को भी पुलिस टीम ने रेसक्यू किया है।

सेक्स रैकेट की संचालिका पीछे के दरवाजे से भागी

सेक्स रैकेट की संचालिका पुलिस को देखकर पीछे के दरवाजे से भाग निकली।  पूछताछ में सभी पड़े गये व्यक्तियों ने अनैतिक देह व्यापार में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया । पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि ये लोग अन्य लड़कों के साथ मिलकर अव्यवस्क लड़कियों को बहला-फुसला कर गलत धंधा करवाते है ।  पीड़िताको संरक्षण में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया ।  इसको लेकेर कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।  इधर कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार एक महिला व तीन व्यक्तियों को मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । जबकि रेसक्यू की गयी नाबालिग बालिका को कोर्ट का जैसा आदेश आता है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट