LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Munger smack smuggler: मुंगेर में 10 महीने से फरार तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, किवाड़-खिड़की से गैस सिलेंडर तक कुर्की-जब्ती का आदेश

Munger smack smuggler: मुंगेर में स्मैक तस्कर शिवा सहनी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। कोर्ट के आदेश पर घर में कुर्की-जब्ती, किवाड़-खिड़की और गैस सिलेंडर जब्त। आरोपी 10 महीने से फरार।

Munger smack smuggler

Munger smack smuggler: मुंगेर में स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान सहनी टोला का है, जहां गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी शिवा सहनी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस न्यायालय के आदेश के साथ शिवा सहनी के घर पहुंची और कानून के तहत उसके घर से कई सामान जब्त किए। इसमें घर के किवाड़, खिड़की, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शिवा सहनी पिछले करीब 10 महीनों से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहा है।

पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। शिवा सहनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत NDPS Act के अंतर्गत जमालपुर और वासुदेवपुर थाना में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शिवा सहनी अकेले काम नहीं करता, बल्कि वह एक गिरोह चलाता है जो इलाके में स्मैक का कारोबार करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपने परिवार के कुछ लोगों और अन्य साथियों को भी इस अवैध धंधे से जोड़ रखा है।

पुलिस को बड़ी सफलता मिली 

इस पूरे मामले में पहले भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। फरवरी 2026 में शिवा सहनी के भतीजे राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 7 ग्राम स्मैक, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, डिजिटल तराजू और सीसीटीवी उपकरण बरामद किए गए थे। इससे साफ हुआ था कि यह गिरोह संगठित तरीके से नशे का कारोबार चला रहा था। गुरुवार की इस कार्रवाई के दौरान एसआई चंद्रशेखर कुमार, अशोक कुमार और कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि शिवा सहनी की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट