LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार बनाने के उपकरण किया बरामद

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. वहीँ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफ
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण का काला कारोबार एक बार फिर सामने आया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद, हथियार तस्कर और निर्माता इस धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामले में, मुफस्सिल पुलिस ने बाकरपुर गांव में एक घर पर छापा मारकर एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम ने बाकरपुर स्थित एक घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मो. समीर और मो. तारीफ अनवर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, तीन अर्ध-निर्मित पिस्टल और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट