LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : मुंगेर पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिगरेट, रैपर और 9.50 लाख रूपये किया बरामद, दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुंगेर पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए पूर्वसराय थाना क्षेत्र में चल रही नकली सिगरेट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री का किया भं
नकली सिगरेट कंपनी का पर्दाफाश - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए पूर्वसराय थाना क्षेत्र में चल रही नकली सिगरेट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में नकली सिगरेट का जखीरा बरामद किया, बल्कि करीब साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

मामला पूर्वसराय थाना क्षेत्र के काली तजिया दिलावरपुर गांव का है, जहाँ लंबे समय से अवैध तरीके से नकली सिगरेट का निर्माण और बड़े पैमाने पर इसकी बिक्री की जा रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्वसराय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई और स्थानीय थाना सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।

छापेमारी टीम ने पुख्ता घेराबंदी करते हुए महफूज आलम और साकिर खान के घरों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से सिगरेट निर्माण से जुड़ी बड़ी सामग्री हाथ लगी। पुलिस ने मौके से 240 सिगरेट के भरे डिब्बे (करीब 2400 पीस), 1575 खाली डिब्बे, लगभग 7500 रैपर और 9 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामान को जब्त करते हुए पुलिस ने महफूज आलम और साकिर खान को हिरासत में ले लिया है।

पूर्वसराय थाना पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि नकली सिगरेट का यह कारोबार मुंगेर के अलावा और किन-किन जिलों या क्षेत्रों में फैला हुआ था। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार सहयोगियों और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट