LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : मुंगेर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, दो पिस्टल किया बरामद

Bihar Crime News : मुंगेर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया

MUNGER : मुंगेर में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनियारचक गंगा घाट पर नाव से उतरते ही दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल  बरामद किया. वह दियारा क्षेत्र में संचालित हो रहे मिनीगन फैक्टरी संचालको से हथियार खरीद कर नाव से लौट रहा था कि तभी मनियारचक घाट पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सीताकुंड डीह लक्ष्मीपुर का रहने वाले है. ये दोनों पूर्व मे भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुके है।

बताया जाता है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह को सूचना मिली कि तारापुर दियारा क्षेत्र से कुछ लोग अवैध हथियार लेकर नाव से चले है, जो मनियारचक गंगा घाट पर उतरने वाले है. तत्काल पुलिस मनियारचक गंगा घाट पहुंची. जब नाव से लोग उतरे तो सभी को रोक कर तलाशी पुलिस ने ली. इसी दौरान दो लोगों ने भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

तलाशी के क्रम में उसके पास से दो पिस्टल बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही सीताकुंड डीह लक्ष्मीपुर गांव निवासी मोती लाल सिंह का पुत्र ललन कुमार एवं सुधीर सिंह का पुत्र रंजीत कुमार है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट