LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

शादी के जश्न में 'मौत' का खेल: पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने की पहचान

कानून को ठेंगा दिखाते हुए शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बच्चों और मेहमानों के बीच खुलेआम पिस्टल से गोलियां दागता नजर आ रहा है।

शादी के जश्न में 'मौत' का खेल: पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग क

Munger - मुंगेर में कानून को ठेंगा दिखाते हुए शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बच्चों और मेहमानों के बीच खुलेआम पिस्टल से गोलियां दागता नजर आ रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

असरगंज के बिशनपुर गांव का है मामला

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान खुशियां मनाने के नाम पर हथियारों का नग्न प्रदर्शन किया गया। वीडियो में दो युवक साफ नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक पिस्टल की मैगजीन में गोलियां भर रहा है और दूसरा हवा में लगातार फायरिंग कर रहा है।

बच्चों के बीच चलता रहा 'पिस्टल' का खेल

वायरल वीडियो की सबसे डरावनी बात यह है कि जहाँ फायरिंग की जा रही थी, वहां छोटे बच्चे और कई मेहमान भी मौजूद थे। जरा सी चूक किसी की जान ले सकती थी। शादी जैसे पवित्र और सामाजिक कार्यक्रम में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती थी।

डीएसपी का बयान: बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

इस पूरे मामले पर मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि असरगंज पुलिस को वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। डीएसपी ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली गई है और तथ्यों की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन न करें।

Report - md.  imtiyaz khan