LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Munger Crime: मुंगेर के शंकरपुर में शराब मफिया ने घर पर चढ़कर की आधा दर्जन फायरिंग! गोली का छर्रा लगने से 2 महिला घायल

Munger Crime: मुंगेर के शंकरपुर में शराब कारोबार से जुड़े दबंगों ने मजदूर सनोज यादव के घर पर हमला कर दिया। फायरिंग में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Munger Crime
मुंगेर में शराब माफिया का आंतक- फोटो : news4nation

Munger Crime: मुंगेर मुफस्सिल थानान्तर्गत शंकरपुर में रविवार (29 जून 2025) की देर शाम करीब 7.30 बजे शराब का धंधा करने वाले दबंग सोहिल यादव व उसके सहयोगियों ने मजदूर सनोज कुमार के घर पर अचानक धावा बोल दिया। इस बीच दबंगों ने सनोज के भतीजा छोटना को खोजते हुए फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से निकली दो महिलाओं क्रमश: सनोज यादव की पत्नी सरिता देवी और सनोज के भाई संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। परिजनों ने बताया कि  कुछ दिन पहले उसके भतीजा छोटना से किसी बात को लेकर शराब का धंधा करनेवाले सोहिल यादव से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार की रात सोहिल यादव, सूदन यादव,सुभाष यादव, संतोष यादव, मुन्ना यादव हरवे हथियार से लैश होकर उसके घर पहुंचे और छोटना को खोजते हुए फायरिंग शुरू करदी। 

फायरिंग की आवाज सुनकर सहमे लोग

फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व छोटे भाई की पत्नी घर से बाहर निकली। गोली का छर्रा लगने से दोनों महिला घायल हो गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शंकरपुर में गोलीबारी की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट