LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

198 बार बात और एक ही लोकेशन: मुंगेर की GNM छात्रा स्नेहा के गायब होने का 'पूर्णिया कनेक्शन', क्या नीरज छिपा रहा है कोई खौफनाक राज?

मुंगेर की एक बेटी 17 जनवरी से लापता है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक केवल 'कॉल रिकॉर्ड' और एक संदिग्ध लगा है। ट्रेनिंग के लिए निकली स्नेहा और उसके प्रेमी नीरज की लोकेशन एक साथ मिली है

198 बार बात और एक ही लोकेशन: मुंगेर की GNM छात्रा स्नेहा के

Munger - मुंगेर में एक प्रशिक्षु जीएनएम छात्रा की संदिग्ध गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी तकनीकी सफलता मिली है। सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर की रहने वाली 25 वर्षीय स्नेहा कुमारी बीते 17 जनवरी से लापता है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूर्णिया से एक युवक नीरज कुमार यादव को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

छात्रा स्नेहा कुमारी बीते 17 जनवरी को भागलपुर में जीएनएम की ट्रेनिंग के लिए घर से निकली थी। उसकी माँ किरण देवी के अनुसार, 18 जनवरी को आखिरी बार स्नेहा से उनकी बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा। बेटी का कोई सुराग न मिलने पर परेशान परिजनों ने 21 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अनहोनी की आशंका व्यक्त की。

पुलिसिया जांच के दौरान स्नेहा और पूर्णिया के नीरज कुमार यादव के संबंधों की बात सामने आई। जब पुलिस ने नीरज का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाला, तो पता चला कि 17 जनवरी से अब तक दोनों के बीच 198 बार बातचीत हुई थी। साथ ही 17 से 20 जनवरी के बीच दोनों के मोबाइल का लोकेशन भी एक ही जगह पाया गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।

इन्हीं पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने पूर्णिया में छापेमारी कर नीरज को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिसिया पूछताछ में आरोपी नीरज अब तक स्नेहा की मौजूदगी या उसके ठिकाने के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। स्नेहा के भाई प्रेम शर्मा और माँ किरण देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए。

NSIT
Nsmch

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज से पूछताछ जारी है, लेकिन छात्रा की बरामदगी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस अब इस प्रेम प्रसंग के पीछे छिपी किसी बड़ी साजिश या अपहरण के कोण से मामले की तहकीकात कर रही है। छात्रा का सुराग न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी भी बड़ी अनहोनी के डर से सहमे हुए हैं。

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान