LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर DM का देर रात एक्शन, सदर अस्पताल में गायब डॉक्टर के वेतन पर लगाई रोक, जरुरतमंदों के बीच कम्बल का किया वितरण

Bihar News : मुंगेर में आधी रात को DM ने बड़ा एक्शन लिया है. अचानक वे सदर अस्पताल पहुँच गए. जहाँ उन्होंने गायब डॉक्टर के वेतन पर रोक लगा दी है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर DM का देर रात एक्शन, सदर अस्पताल में गाय
अस्पताल में पहुंचे DM - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा देर रात्रि भ्रमण क्रम में बंगाली बाजार में क्रियान्वित ROB के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शंकर चौक अंतर्गत गुमटी संख्या:31 से पूरब बाजार तक भ्रमणशील रहे एवं वर्णित योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्य की प्रगति से अवगत हुए। निरीक्षण क्रम में कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। 

तत्पश्चात जिलाधिकारी मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे,जहां उन्होंने विभिन्न वार्डो में जाकर भर्ती मरीजों से कुशल क्षेम पूछा और उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं जरूरतमंद भर्ती मरीजों के बीच कम्बल का वितरण किया। निरीक्षण के क्रम में रोस्टर के अनुसार एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए है,जिनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए,कारण पृच्छा का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है। 

ठंड में वृद्धि को देखते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। 

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक(सदर,),सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा,सम्बंधित तकनीकी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट