LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, डीएम ने तीन हथियारों का लाईसेंस किया रद्द

Bihar News : मुंगेर में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, डीएम ने

MUNGER : मुंगेर जिला प्रशासन ने हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र धारकों को अब अपने हथियार से हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ सकता है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर तीन शस्त्रधारियों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है, जबकि एक अन्य के खिलाफ अनुशंसा की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 सितम्बर 2025 को महम्मदपुर फरदा में तीन व्यक्तियों द्वारा अनुज्ञप्तिधारी शस्त्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। 

मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने उनके हथियार और कारतूस जब्त कर लिए थे तथा अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की थी। प्रशासनिक आदेश के तहत जिनकी अनुज्ञप्ति रद्द की गई है, उनमें मो. जमाल मल्लि , मो. नेहाल मल्लिक और मो. मल्लिक मोकिम शामिल है। 

तीनों निवासी महम्मदपुर फरदा बताये जा रहे हैं। वहीं गढ़ीरामपुर निवासी सुलतान कुमार की अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए अनुशंसा जिला दंडाधिकारी, रामबान (जम्मू-कश्मीर) को भेजी गई है, क्योंकि उनकी अनुज्ञप्ति वहीं से जारी हुई थी। डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने साफ कहा कि जिले में अब किसी भी अनुज्ञप्तिधारी द्वारा हर्ष फायरिंग या हथियार के दुरुपयोग पर तत्काल अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की गतिविधियों से परहेज करें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ  ही जिला के कई आर्म्स लाइसेंस धारियों को  नोटिस भी भेजा गया की उन्होंने अभी तक अपने हथियार के लाइसेंस को नवीनीकरण क्यों नहीं करवाया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट