LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

घर पर चढ़कर फायरिग कर भाग रहे बदमाश ने मुसीबत में पड़े, ग्रामीणों ने घेर कर दबोचा, तीन को किया पुलिस के हवाले

धा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक के घर के बाहर जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया,

घर पर चढ़कर फायरिग कर भाग रहे बदमाश ने मुसीबत में पड़े, ग्राम

Munger -  मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी गांव में गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक के घर पर जान मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले के बाद ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

मस्जिद मोड़ से घर तक गोलियों की तड़तड़ाहट

जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने सबसे पहले पचरूखी मस्जिद मोड़ के पास हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद अपराधी गांव के ही छोटू कुमार के घर के बाहर पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए चार राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई, लेकिन ग्रामीण डरे नहीं और एकजुट होकर बदमाशों को खदेड़ना शुरू कर दिया। 

साहस दिखाकर ग्रामीणों ने तीन को दबोचा

ग्रामीणों की सक्रियता देख अपराधी भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर तीन बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया और उन्हें बंधक बना लिया। हालांकि, उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना धरहरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पचरूखी के छोटू कुमार, गोविंदपुर के अभिनव कुमार और लड़ैयाटांड़ के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। 

हथियार बरामद और मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह हमला जान मारने की नीयत से किया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी छोटू कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस फिलहाल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

Report - md. imtiyaz khan