LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Samrat Choudhary statement: मुंगेर में सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तीखा हमला, परिवारवाद और राष्ट्रविरोध के लगाए आरोप

Samrat Choudhary statement: मुंगेर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर परिवारवाद और राष्ट्रविरोध के आरोप लगाए। महिला सुरक्षा और AI समिट पर भी बयान दिया।

Samrat Choudhary statement
सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तीखा हमला- फोटो : news4nation

Samrat Choudhary statement: मुंगेर की धरती से सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की जड़ो पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में 'राजतंत्र' चाहती है, जहां सत्ता सिर्फ एक राजा और एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रहे। कांग्रेस एक अलोकतांत्रिक पार्टी है। इसके उलट भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं जानता। नितिन नवीन जी बिहार से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर नहीं होती। यही असली लोकतंत्र है। 

AI समिट का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे डिस्टर्ब करने की कोशिश की। सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए और इन्हें तुरंत जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए। बिहार में कानून व्यवस्था और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष के दावों को आंकड़ों से काटा। उन्होंने कहा। बिहार महिला सुरक्षा के मामले में देश में 32वें स्थान पर है  नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार का विकास बुलेट की रफ्तार से हो रहा है।

NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

महिलाओं की सुरक्षा एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्राट चौधरी के इस दौरे और उनके कड़े बयानों ने बिहार की सियासत में हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस को परिवारवाद और  राष्ट्रविरोध के कटघरे में खड़ा कर उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में एनडीए का रुख और भी हमलावर रहने वाला है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट