LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : मुंगेर में मुकेश सहनी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा का थामा दामन

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : मुंगेर में मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है. जहाँ पार्टी के बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : मुंगेर में मुकेश सहनी को लगा
मुकेश सहनी को झटका - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर का तारापुर विधानसभा सीट इस वक्त बिहार का सबसे हॉट सीट बन चुका है। यहाँ सियासत ने अचानक करवट ले ली। वीआईपी के जिला अध्यक्ष सह निर्दलीय उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भाजपा प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खुलकर समर्थन किया। एक भव्य समारोह में दोनों नेता एक मंच पर नज़र आए। जहां सकलदेव बिंद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए सकलदेव बिंद ने कहा की पार्टी के भीतर षड्यंत्र रचकर उनका टिकट काटा गया, जिससे एक अति पिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी बड़ा हमला बोला। कहा कि तीन करोड़ में टिकट बेचा गया और अति पिछड़ा समाज का अपमान किया गया। सकलदेव ने साफ कहा की अब मैं वीआईपी पार्टी छोड़ चुका हूँ और भाजपा को समर्थन दे रहा हूँ। 

साथ ही यह भी ऐलान किया कि वे आज ही अपना नामांकन वापस लेंगे। आज मैं रो रहा हूँ, तेजस्वी यादव कभी नहीं चाहते कि अति पिछड़ा वर्ग का बेटा आगे बढ़े। तीन करोड़ में टिकट बेचा गया। हम जैसे लोगों का अपमान हुआ है। अब मैं भाजपा के साथ हूँ और सम्राट चौधरी को जिताने के लिए काम करूंगा।” वहीं मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सकलदेव बिंद को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दे दिया। 

उन्होंने कहा कि अगर सकलदेव बिंद विधानसभा नहीं जा पाए तो वे उन्हें किसी न किसी सदन में ज़रूर भेजेंगे। सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद को तारापुर चुनाव की पूरी ज़िम्मेदारी सौंपी और महागठबंधन पर सीधा वार किया। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट