LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Manoj Tiwari: भगवा लहर में डूबे मनोज तिवारी, कांवड़ यात्रा पर निकले, बोले- बिहार में NDA की जीत के लिए भोलेबाबा से मांगूंगा वरदान, देखें तस्वीर

Manoj Tiwari: दिल्ली से भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी एक बार फिर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। इस बार वे 30 साल बाद बाबा धाम की ओर रवाना हुए हैं।

Manoj Tiwari
30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर मनोज तिवारी- फोटो : reporter

Manoj Tiwari: दिल्ली से भाजपा सांसद, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी एक बार फिर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। इस बार वे 30 साल बाद बाबा धाम की ओर रवाना हुए हैं। भगवा वस्त्र पहने, कंधे पर कांवर लिए तिवारी अपने सहयोगियों और सुरक्षाकर्मियों संग मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर चलते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना से जुड़ी हुई है।

मनोज तिवारी ने कहा  कि मैं 30 साल बाद बाबाधाम जा रहा हूं। बाबा से यही प्रार्थना है कि बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बने। जनता अब उन लोगों को पहचान चुकी है जो सिर्फ अपने पेट की राजनीति और अपराध के लिए जाने जाते हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कांवर यात्रा की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को धन्यवाद देता हूं।

मनोज तिवारी का यह धार्मिक सफर जहां उनके बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाता है, वहीं उन्होंने इसे बिहार की सियासत से भी जोड़ते हुए कहा कि अब जनता विकास चाहती है, न कि अपराध और भ्रष्टाचार का चेहरा।अंत में उन्होंने कहा कि भोले बाबा सबका भला करेंगे, बिहार की दिशा अब बदलेगी।

तिवारी की यह यात्रा ना सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि इसमें बिहार की बदलती राजनीतिक हवा की भी झलक देखने को मिली।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान