LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भारत-इजराइल के बीच 'फिशरीज टेक्नोलॉजी' समझौते की दी जानकारी, कहा दोनों देशों के बीच तकनीक का होगा आदान-प्रदान

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भारत-इजराइल के बीच

MUNGER : अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुंगेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात तो जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं मौके पर जिले के विधायक और कार्यकर्ता के साथ साथ जिला के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर उन्होंने अपने इजराइल यात्रा के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की और बताया कि इजराइल में मत्स्य पालन के क्षेत्र में जो जो कार्य हो रहा है। उस पर आधारित एक आयोजन में वे प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत का प्रतिनिधित्व करने गए थे। इस देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मत्स्य पालन के क्षेत्र में जो जो कार्य हुआ। उससे मत्स्यपालकों के बीच काफी परिवर्तन हुआ है। 10 वर्षों मे मत्स्य उत्पादन दुगना हुआ है। सबसे ज्यादा परिवर्तन उन इलाकों में हुआ जहां समुद्र नहीं है। उसके विस्तृत योजना को वहां के सेमिनार में बताया गया की कैसे और क्या क्या योजना बनाया गया। जिससे मत्स्य उपादान बढ़ेगा। निर्यात होगा तो मत्स्यपालकों की आय भी बढ़ेगी।

ललन सिंह ने कहा की वहां मौजूद सभी देशों के प्रतिनिधि और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों को सराहा। इजराइल और भारत के बीच कई चीजों के साथ साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में समझौते भी हुए। जिस पर उन्होंने और इजराइल के कृषि मंत्री ने हस्ताक्षर भी किया। टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हस्ताक्षर से इजरायल और भारत के बीच काफी सदभाव बढ़ा है ।

वहीं बिहार में मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन को लेकर ललन सिंह ने बताया कि एक समय था। जब बिहार में नीतीश कुमार की सरकार नहीं थी तो बिहार 95 प्रतिशत आंध्र प्रदेश के मछली पर निर्भर था। पर आज बिहार मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में सिर्फ आत्मनिर्भर ही नहीं हुआ। बल्कि अब बिहार और उसके आस पास के राज्यों में भी मछली भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात योजना फेज 3 में मत्स्यपालन और पशु पालन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कई योजनाओं को तैयार किए है। सभी के लिए अलग अलग मंत्रालय भी बनाया। जहां अलग अलग मंत्री भी बैठेंगे। जिससे बिहार और विकास करेगा। कहा की केंद्र सरकार भी बिहार का सहयोग करेगा।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट