LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : कलयुगी बेटों ने विधवा माँ को पीट-पीटकर किया अधमरा, बीच बचाव करने गयी बेटी के साथ भी की जमकर मारपीट

Bihar News : कलयुगी बेटों ने विधवा माँ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. वहीँ बीच बचाव करने आये बहन और बहनोई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कलयुगी बेटों ने विधवा माँ को पीट-पीटकर किया अधम
कलयुगी बेटों ने माँ को किया अधमरा - फोटो : imtiyaz

MUNGER : मुंगेर में  कलयुगी बेटों ने मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां को मारने के बाद समझाने गई बहन और उसके पति को भी मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर का है। जहां आज 60 वर्षीय विधवा मेहरून निसा को उसके ही दो बेटों के द्वारा बेरहमी से मारकर सर फोड़ कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद स्थानीय लोग के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी और घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। 

इतना ही नहीं इस घटना के बाद जब घायल की बेटी सुलताना और उसके पति मो इरफान जो बगल के ही मोहल्ले में रहते है को इस बात की सूचना मिली तो वे दोनों अपने भाइयों को समझाने उसके घर पहुंची तो आरोपी अफरोज और आमिर ने उन दोनों के साथ भी मारपीट किया। जिससे सुलताना बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया । घायल सुलताना ने बताया कि दोनों भाई द्वारा मां मेहरून निसा को घर से निकालने को लेकर हमेशा प्रेशर बनाया जाता है । जिसको ले हमेशा मां के साथ बेटों और उनकी पत्नियों के द्वारा मारपीट किया जाता रहा है। 

बीती रात में भी मारपीट किया गया । र आज भी बेटों ने मार पीट कर मां का सर फोड़ दिया और अधमरा कर दिया। जब वह समझाने गई तो उसके भाइयों ने उसे और उसके पति के साथ मारपीट किया । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट