LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Crime : शराब पीने से मना करना बेटे को पड़ा महंगा, कलयुगी बाप ने चाक़ू मारकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime : बिहार में शराब पीने से पिता को मना करना एक बेटे को महंगा पड़ गया. जहाँ सोये हुए बेटे की पिता ने चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी......पढ़िए आगे

Bihar Crime : शराब पीने से मना करना बेटे को पड़ा महंगा, कलयुग
पिता ने की बेटे की हत्या - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात पिता जितेंद्र कुमार ने सोए अवस्था में अपने ही पुत्र मुकेश कुमार की चाकू से हत्या कर दी। 

परिजन आनन-फानन में घायल मुकेश को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता सहित परिजनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट