LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: सदर अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर DIO की टीम का औचक निरीक्षण, कई दवाओं के सैंपल जांच हेतु संग्रहित

Bihar News:सिविल सर्जन के आदेश पर DIO की तीन सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्र का औचक दौरा कर दवाओं और सेवाओं की गहन जांच की।

Jan Aushadhi Kendra Munger
Jan Aushadhi Kendra Munger - फोटो : news4nation

Bihar News: प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत संचालित जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया गया। मुंगेर सिविल सर्जन के आदेश पर DIO की तीन सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल परिसर स्थित केंद्र का औचक दौरा कर दवाओं और सेवाओं की गहन जांच की।

जन औषधि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना है। यही कारण रहा कि सिविल सर्जन ने यह सुनिश्चित करने के लिए जांच टीम भेजी कि केंद्र अपनी मूल भावना के अनुरूप कार्य कर रहा है या नहीं। टीम ने वहां पहुंचकर यह भी देखा कि कहीं बाहरी कंपनियों की दवाएं तो नहीं बेची जा रहीं, मरीजों को कैश मेमो उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, और दवा वितरण में पारदर्शिता है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कई दवाओं के पैकेटों की जांच की और कुछ दवाओं के सैंपल अपने साथ संग्रहित कर लिया। इन सैंपल को अब प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दवाएं मानक के अनुरूप हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार, इस औचक जांच में टीम को कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली। पूरे निरीक्षण के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की और उसे सिविल सर्जन कार्यालय को सौंप दिया।

जन औषधि केंद्र पर हुई इस कार्रवाई ने स्थानीय मरीजों और लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे नियमित निरीक्षणों से दवा वितरण व्यवस्था पारदर्शी और मजबूत बनेगी। आम जनता का कहना है कि जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत है और इसकी साख बनाए रखना बेहद जरूरी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान