LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Vande Bharat News: 16 अगस्त से जमालपुर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात , मुंगेरवासियों में खुशी की लहर, स्टेशन पर तैयारियां तेज

Vande Bharat News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण करते हुए अब यह ट्रेन 16 अगस्त से जमालपुर से रवाना होगी। ..

Vande Bharat
16 अगस्त से जमालपुर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात- फोटो : reporter

Vande Bharat News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब जमालपुर स्टेशन से भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी सेवा मिलने जा रही है। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण करते हुए अब यह ट्रेन 16 अगस्त से जमालपुर से रवाना होगी। इस फैसले से मुंगेर और आसपास के यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व रेलवे कोलकाता के जीएम इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता जमालपुर से ट्रेन को स्थानीय स्तर पर रवाना करेंगे।

यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने दी। वे विशेष सैलून से जमालपुर स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने स्टेशन के सुरक्षा, सुविधा और तकनीकी तैयारियों का निरीक्षण किया।

एडीआरएम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री की अगुवाई में बिहार को ट्रेनों की लगातार सौगात मिल रही है। वंदे भारत के बाद कई नई ट्रेनें भी इस क्षेत्र को मिलेंगी।

NSIT
Nsmch

उन्होंने यह भी बताया कि अभी मालदा से किऊल और जमालपुर से मुंगेर रेलखंड पर ट्रेनें 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।आने वाले समय में यह गति 130 किमी/घंटा तक की जाएगी, जिससे यात्रा और भी तेज़ व आरामदायक हो सकेगी।

एडीआरएम एसके प्रसाद ने एक्सिडेंटल रिलीफ यान (ART) और मेडिकल ART का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि ये यान 24 घंटे अपडेटेड हालत में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत कार्यों में देरी न हो।उन्होंने कहा कि मालदा मंडल के अधीन 15 स्टेशनों पर करोड़ों की लागत से रीमॉडलिंग कार्य चल रहा है। जमालपुर स्टेशन पर प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में 12 मीटर चौड़ा वर्ल्ड-क्लास फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो स्टेशन का मुख्य आकर्षण होगा।

वंदे भारत जैसी हाईस्पीड और आधुनिक ट्रेन सेवा को लेकर मुंगेरवासियों में उत्साह चरम पर है। स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और यात्रियों का कहना है कि इससे हावड़ा तक की यात्रा न सिर्फ तेज़, बल्कि आरामदायक भी हो जाएगी। जमालपुर के लिए यह एक नया अध्याय है आधुनिक रेल सेवा, तेज़ गति और बेहतर सुविधाओं की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम।अब इंतज़ार है 16 अगस्त का, जब वंदे भारत की सीटी के साथ जमालपुर से भविष्य की यात्रा शुरू होगी।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान