LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: जमालपुर रेलवे को लेकर बड़ा ऐलान, GM मिलिंद देउस्कर का दो दिवसीय दौरा, कोचिंग डिपो, तिहरी–चतुर्थ लाइन और 140 करोड़ की योजनाओं से नया जमालपुर का खाका तैयार

Bihar News: ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिवसीय निरीक्षण यात्रा पर जमालपुर पहुंचे...

Jamalpur Railway
जमालपुर रेलवे को लेकर बड़ा ऐलान- फोटो : reporter

Bihar News: ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो दिवसीय निरीक्षण यात्रा पर जमालपुर पहुंचे, जहां उनका पूरा फोकस जमालपुर रेल कारखाना, यात्री सुविधाएं, कोचिंग डिपो और नई रेल लाइनों के विस्तार पर रहा। विशेष ट्रेन से पहुंचे जीएम का जमालपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ, जबकि RPF ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ DRM, DCM, CWM, सुरक्षा आयुक्त और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्टेशन, यार्ड, डीज़ल शेड, कॉलोनी और कारखाने में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कई निर्देश भी जारी किए।

मीडिया से बातचीत में जीएम देउस्कर ने साफ कहा कि जमालपुर का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित 140 करोड़ की परियोजनाओं का टेंडर पूरा हो चुका है और अब उसका कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर कारखाना पूर्वी भारत का महत्वपूर्ण केंद्र है—यहां POH, जैक, 140 टन क्रेन का निर्माण होता है और अब ईस्टर्न रेलवे के सभी वैगनों का POH भी यहीं किया जाएगा। ECR के कई वैगन पहले से ही यहां आते हैं, जिससे वर्कलोड लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे जल्द ही बड़ी वैकेंसी निकालने वाली है, जिसमें कारखाने की भर्तियाँ भी शामिल होंगी।

सबसे बड़ा एलान यह रहा कि जमालपुर–भागलपुर के बीच एक नया कोचिंग डिपो बनाया जाएगा, जिससे कई नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलेगा। वर्तमान में जमालपुर–भागलपुर तिहरीकरण का कार्य जारी है, जबकि बड़हड़वा से भागलपुर तक चतुर्थ लाइन के लिए DPR भेज दी गई है। इन नई लाइनों के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

वहीं, रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जमालपुर को निर्माण कारखाना बनाने, पूर्व मध्य रेलवे में शामिल करने तथा रेल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। संघर्ष मोर्चा ने बताया कि जीएम ने वैगन वर्कलोड और कोचिंग डिपो के आश्वासन के बाद कुछ उम्मीद जगाई है कि आने वाले समय में जमालपुर का सर्वांगीण विकास संभव है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान