LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : मुंगेर में हुई 'इंटरनेशनल' शादी, फिलीपींस की गोरी मेम बनीं बिहार की बहू, पैर छूकर लिया पति का आशीर्वाद

Bihar News : मुंगेर के एक युवक को फेसबुक के माध्यम से फिलिपींस की युवती से मोहब्बत हुई और अब इस मोहब्बत ने उनके रिश्ते को अंजाम दे दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में हुई 'इंटरनेशनल' शादी, फिलीपींस की गो
सात समंदर पार का प्यार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाले बनाते हैं और सरहदें प्यार को नहीं रोक सकतीं। इस बात को सच कर दिखाया है मुंगेर के एक युवक और फिलीपींस की एक युवती ने। मुंगेर जिले के असरगंज निवासी और भागलपुर में एशियन पेंट्स में इंजीनियर ऋषि कुमार ने फिलीपींस की सारा के साथ शादी रचाई है। 9 साल पहले फेसबुक के जरिए शुरू हुई एक साधारण सी दोस्ती, सात समंदर पार से आकर अब पवित्र विवाह बंधन में बदल गई है।

फेसबुक की दोस्ती और 9 साल का इंतजार

ऋषि और सारा की पहली मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे चैटिंग का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। करीब 9 साल तक एक-दूसरे को समझने और डिजिटल माध्यम से जुड़े रहने के बाद, दोनों ने साथ जीवन बिताने का बड़ा फैसला लिया। सारा ने अपने प्यार के लिए हजारों मील की दूरी तय की और फिलीपींस से सीधे बिहार के मुंगेर पहुँचीं।

ऐतिहासिक मंदिर में गूंजे मंत्र

दोनों की शादी मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचवदन मंदिर में संपन्न हुई। महादेव को साक्षी मानकर ऋषि और सारा ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में शादी की थी, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ यहाँ सात जन्मों का बंधन जोड़ने का निर्णय लिया।

भारतीय रंग में रंगी विदेशी दुल्हन

शादी के दौरान सारा का अंदाज देखने लायक था। वह पूरी तरह से भारतीय परिधान (साड़ी और श्रृंगार) में नजर आईं। उन्होंने न केवल यहाँ की परंपराओं का पालन किया, बल्कि वरमाला के बाद भारतीय संस्कृति का मान रखते हुए अपने पति ऋषि के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सारा भारत के रहन-सहन और यहाँ की समृद्ध संस्कृति से बेहद प्रभावित नजर आईं, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

NSIT
Nsmch

देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

जैसे ही इलाके में खबर फैली कि एक विदेशी लड़की मुंगेर के लड़के से शादी करने आई है, मंदिर परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस अनोखी जोड़ी की एक झलक पाने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए बेताब दिखा। ऋषि के परिवार में फिलहाल उत्सव का माहौल है और इस 'इंटरनेशनल' शादी की चर्चा पूरे जिले में खूब हो रही है। 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट