LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: उद्योग संवाद से खुला विकास का रास्ता, उद्यम को रफ्तार देने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, डीएम खुद बने समाधान के सूत्रधार

Bihar News:बिहार में उद्योग और उद्यमिता को नई उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।...

Industry Dialogue Opens Growth Path DM Leads Solutions Drive
उद्योग संवाद से खुला विकास का रास्ता- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार  में उद्योग और उद्यमिता को नई उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सरकार की मंशा और प्रशासन की सक्रियता का ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब उद्योगों की जमीनी समस्याओं को समझने और उनके त्वरित समाधान के लिए ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर में किया गया। इस मंच पर मुंगेर प्रशासन और उद्यमियों के बीच सीधा, बेबाक और व्यावहारिक संवाद देखने को मिला।

मुंगेर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री प्रांगण में आयोजित इस उद्योग संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने शिरकत की। जिलाधिकारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए उद्योगों के संचालन, विस्तार और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उद्यमियों की बात गंभीरता से सुनी।

संवाद के दौरान उद्यमियों ने बिना किसी लाग-लपेट के अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। बिजली आपूर्ति, भूमि उपलब्धता, टैक्स से जुड़ी जटिलताएं और प्रशासनिक अड़चनें प्रमुख मुद्दों के तौर पर सामने आईं। वहीं, बंदूक कारखाना से जुड़े संचालकों ने भी इस पारंपरिक उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियों और नीतिगत दिक्कतों को खुलकर साझा किया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए, जिससे उद्यमियों में भरोसा और संतोष दोनों देखने को मिला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले में चिन्हित नए औद्योगिक क्षेत्रों संग्रामपुर और असरगंज की जानकारी दी और स्पष्ट किया कि बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा। उन्होंने खासतौर पर इन क्षेत्रों में एम्यूजमेंट पार्क और टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि ऐसे उद्योग न सिर्फ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाएंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खोलेंगे।

NSIT
Nsmch

बहरहाल साफ संकेत है कि मुंगेर में अब उद्योगों को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि संवाद, समाधान और सहयोग के जरिए धरातल पर उतारा जाएगा। सरकार और जिला प्रशासन की यह प्रतिबद्धता जिले के औद्योगिक भविष्य के लिए एक मजबूत नींव साबित हो सकती है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान