LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar ELection 2025 : तारापुर में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी के चुनाव लड़ने का भाई ने किया ऐलान, सीट जदयू के कोटे में....क्या होगा?

Bihar ELection 2025 : टिकट बंटवारे के बाद मुंगेर के तारापुर में पेंच फंस गया है. यहाँ से सम्राट चौधरी के चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं. जबकि सीट जदयू के कोटे में हैं.....पढ़िए आगे

Bihar ELection 2025 : तारापुर में सियासी घमासान, सम्राट चौधर
तारापुर में फंसा पेंच - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला भले तय हो गया है।  लेकिन टिकट बंटवारे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बिहार के तारापुर से जुड़ी बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जहाँ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। और आगामी 16 अक्टूबर को वे नामांकन कराएगें। 

इस ऐलान के बाद से ही तारापुर की राजनीतिक में नया भूचाल सामने आ गया है। क्यों की अभी तारापुर सीट जदयू के हाथों में है।  साथ ही बताया कि उनके पिता शकुनि चौधरी ने इस सीट से सात बार जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले करीब पंद्रह सालों से उनका परिवार तारापुर की जनता से दूर रहा था। लेकिन इस बार बदलाव की बयार है। रोहित चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी भाजपा के कोटे से तारापुर से चुनाव लड़ेंगे और उम्मीद जताई कि इस बार वे लगभग 25 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर सकते हैं। 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब तारापुर की मौजूदा विधायक जेडीयू से हैं। माना जा रहा है कि इस सीट को भाजपा में शामिल करने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह सीट जेडीयू की रहेगी या भाजपा की जाएगी। यह सीट हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से अहम रही है। 

अब देखना होगा कि आने वाले चुनाव में तारापुर की जनता किस पक्ष को चुनती है। रोहित चौधरी ने ये भी खुलासा किया कि वे भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरा मन बना बैठे थे। पर जब उनका भाई उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां चुनाव लड़ेगे तो उन्होंने चुनाव न लड़ते हुए भाई को सपोर्ट करने का फैसला किया है।  

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट