LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : मुंगेर में यूट्यूबरों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Bihar News : मुंगेर में यूट्यूबरों ने थाने में घुसकर पुलिसकर

MUNGER : मुंगेर में सोशल मीडिया में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि थाना परिसर में कुछ यूट्यूबरों और पुलिस कर्मी के बीच झंझट हुआ जो हाथपाई में बदल गया था। जब इस वीडियो की तहकीकात की गई तो यह वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना का निकला और जब इस वीडियो के विषय में जानकारी की गई तो पता चला कि किसी नेता के प्रमोशन के लिए कुछ बाहरी 8 यूट्यूबर जिसमे एक महिला भी शामिल थी तारापुर पहुंचे थे।

इस दौरान तारापुर थाना के बाहर किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और यूट्यूबरों के बीच बहस हो गई। यूट्यूबर इस बहस का अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव करने लगे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने इस बात का विरोध किया। पर इस दौरान यूट्यूबर काफी आक्रोशित हो गए और इतना ही नहीं बल्कि वे थाना में घुस अपने यूट्यूब चैनलों पर सारे प्रकरण को लाइव करने लगे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें इस बात के लिए रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने जिसके बाद यूट्यूबरों और पुलिस कर्मियों में मारपीट की नौबत आ गई। 

जैसा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार यूट्यूबरों के द्वारा आक्रोशित हो थाना के पुलिसकर्मियों के साथ व्यवहार किया जा रहा था। इस पर पुलिस कर्मियों के द्वारा हल्का बल का प्रयास किया गया। जिसके जबाव में यूट्यूबर ने भी पुलिस कर्मी को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद तो थाना परिसर में ही हंगामा होने लगा। जहां महिला पुलिस कर्मी और महिला यूट्यूबर के बीच भी झंझट हो गया। जैसा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है। 

इस मामले में जब मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें भी है कि यूट्यूबरों और पुलिस कर्मियों के हाथापाई हुई है। जिसको लेकर वे खड़गपुर डीएसपी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का जिम्मा दिया गया। जिसमें पता चला कि तारापुर थाना के बाहर सड़क पर तीज को ले जाम लगा हुआ था और उस जाम को पुलिस कर्मी हटा रहे थे। उसी दौरान यूट्यूबरों के द्वारा पुलिस वालों से बदतमीजी कर दी गई और यह बात काफी बढ़ गया और यूट्यूबर बिना परमिशन थाना में भी घुस हंगामा करने लगे। जिसपर पुलिकर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग किया तो यूट्यूबरों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथा पाई कर दिया। जिसमें थाना के द्वारा सभी आठों यूट्यूबरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया और सभी को थाना से देर रात हिदायत देते हुए बेल पर रिहा कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट