LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में रिश्ते पर भारी पड़ा जमीन विवाद, दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू से गोदकर मार डाला, बड़े भाइयों पर साजिश का आरोप

Bihar News : मुंगेर में जमीन का विवाद रिश्तों पर भरी पड़ गया. जहाँ दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू से गोदकर मार डाला......पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में रिश्ते पर भारी पड़ा जमीन विवाद, दो सग
सगे भाईयों की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरा गांव से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीन के एक टुकड़े के लिए दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों भाइयों की जान चली गई। छोटे भाई शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सँझले भाई मुकेश कुमार ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दोहरी हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

घटना के पीछे की वजह लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार को इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और शैलेश व मुकेश के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शैलेश के पेट और चेहरे पर गहरे जख्म होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था और उसने भी रास्ते में प्राण त्याग दिए।

इस दर्दनाक मामले में एक नया मोड़ मृतक शैलेश की पत्नी सविता देवी के बयान से आया है। सविता ने अपने दो बड़े जेठ, अशोक और मदन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उसने बताया कि बड़े भाई नहीं चाहते थे कि जमीन का बंटवारा हो, क्योंकि बंटवारे के बाद उनके हिस्से में जमीन कम आती। आरोप है कि दोनों बड़े भाइयों ने ही साजिश रचकर मुकेश और शैलेश को आपस में लड़वाया और इस वारदात को अंजाम दिलाया ताकि रास्ते के दोनों कांटे हट जाएं।

सविता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बड़े भाइयों के जुल्म के कारण ही वह अपने मायके में रहने को मजबूर थी। उनके दबाव के कारण ही मुकेश की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस और खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंगेर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला आपसी भूमि विवाद का है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी दोनों बड़े भाई मदन और अशोक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह महज दो भाइयों की आपसी लड़ाई थी या इसके पीछे बड़े भाइयों की कोई बड़ी साजिश काम कर रही थी।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट